नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
जीएम कॉलेज इचाक के द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत मोटरसाइकिल रैली निकाली गई
हजारीबाग: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। यह रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर पेठिया बागी , हादरी, कुटुमसुकरी,चंदवारा होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंची। रैली का मुख्य उद्देश्य नशा के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। नशा मुक्ति जीवन जीने के लिए परिवार और दोस्तों का सहयोग सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। यदि समाज भी इस समस्या के खिलाफ एकजुट हो जाए तो नशे पर काबू पाया जा सकता है।एक नशा मुक्त समाज न केवल स्वस्थ बल्कि सशक्त भी होता है।हमें इस दिशा में जागरूकता फैलाने और एकजुट होकर काम करने की जरूरत है ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। इसी दिशा में जी.एम.महाविद्यालय इचाक की लगातार कोशिश चल रही है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव लोगों तक बांटे। जिनमें से प्रमुख है-
1. शरीर के अंगों को नुकसान, बीमारियां ,समय से पहले बुढ़ापा आना।
2. मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद, आत्महत्या के विचार आना।
3. परिवार और समाज से दूरी, अपराध की ओर बढ़ना, रोजगार के अवसरों का नष्ट होना।
मौके पर महाविद्याल प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि नशे की समस्या एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दा बन चुकी है। जो पूरी दुनिया में लाखों लोगों को प्रभावित कर रही है। विशेष रूप से युवा वर्ग को यह समस्या न केवल व्यक्तिगत जीवन को नष्ट करती है,बल्कि समाज और परिवारों पर भी बुरा प्रभाव डालती है।नशे की आदतों में शराब, तंबाकू, ड्रग्स और अन्य हानिकारक पदार्थों का सेवन शामिल है। इससे सभी को मुक्त होना अति आवश्यक है। इस रैली को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकों जैसे रत्नेश राणा, अजीत हंसदा, संजीत यादव, रवि कुमार महतो, विनोद कुमार, कृष्णकुमार,राजकुमार,विकाश, सुनिता टोप्पो, प्रिया कुमारी, सोनी,चांदनी कुमारी ने अपनी भूमिका निभाई।