अधिवक्ता की अचानक मौत से परिवार में मचा कोहराम,पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
बबेरू कस्बे के मनोरथ थोक तहसील के पास के रहने वाले एक 50 वर्षीय अधिवक्ता की अचानक मौत हो गई, मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बबेरू तहसील के पास मनोरथ थोक निवासी अधिवक्ता एडवोकेट कृष्णकांत प्रजापति पुत्र भागवत प्रसाद प्रजापति उम्र करीब 50 वर्ष, का शव उसके कमरे में बिस्तर पर सोमवार की सुबह मिला। जिसकी सूचना परिजनों ने मृतक कृष्णकांत प्रजापति के पत्नी जो मायके में थी, पुष्पा देवी को दिया सूचना मिलते ही में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने शव को कब्जे में लेकर फील्ड यूनिट फॉरेंसिक टीम, और पुलिस क्षेत्राधिकारी को सूचना दिया। मौके पर बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह मय फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर जिस कमरे में अधिवक्ता कृष्णकांत प्रजापति का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। वहां पर जांच पड़ताल किया, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया है। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी मायके में थी, यह रोज सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए बाहर जाते थे, लेकिन जब सोमवार को बाहर नहीं निकले तब अंदर घुसकर देखा गया तो बिस्तर पर मृत अवस्था पर पड़े देखा जिसकी सूचना अन्य परिजनों और रिश्तेदारों को दी गई। परिजनों ने यह भी बताया की हार्ट के मरीज थे, हो सकता है अटैक पड़ा हो जिसके चलते मृत्यु हुई है, फिलहाल पुलिस के द्वारा मौत का कारण जानने को लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
बांदा से संवाददाता,
विनय सिंह