डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया
संवाददाता जगमाल सिंह प्रजापति
नीमराना इंडिया टीवी न्यूज़
खैरथल तिजारा जिले में बीबीरानी कस्बा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज भाजपा मंडल हरसौली द्वारा बीबीरानी मे संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात विधिवत रूप से श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र जांगिड़ ने अपने उद्बोधन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि डॉ साहब चाहते थे देश में दो विधान, दो निसान, दो प्रधान नहीं होने चाहिए, कि जम्मू कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय होना चाहिए और धारा 370 को वहां से पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया जाए वर्तमान भाजपा सरकार ने उनके इस सपने को पूरा किया है। साथ ही मंडल महामंत्री संजय यादव ने अपना उद्बबोदन में कहा कि जन संघ के संस्थापक डॉ साहब युग पुरुष थे और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में एडवोकेट कृष्ण यादव मीडिया प्रभारी, मोती लाल, वीरेंद्र यादव, पुष्कर यादव, जसवंत यादव दिनेश सिंह,सुभाष चौधरी सुबेसिंह सतबीर कुलदीप सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना इंडिया टीवी न्यूज़