नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
उपायुक्त को जनता दरबार में लगभग एक दर्जन फरियादियों ने किया आवेदन।
समस्याओं को त्वरित समाधान होतु अधिकारियों को दिए गए निर्देश
हजारीबाग: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर लगभग एक दर्जन फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। प्रस्तुत समस्याओं में भूमि पर अवैध अतिक्रमण, भूमि पर्चा (एलपीसी) निर्गत करना, भूमि हड़पने,रोजगार,भू-मुआवजा, रसीद निर्गत करना, मारपीट, गाली-गलौज जैसी शिकायतें शामिल रहीं। प्रमुख आवेदनों में मुख्य रूप से ग्राम गंगपांचो, बरकट्ठा से मोसमात चंदवा देवी ने दूसरे पक्ष के द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण करने एवं रोक लगाने हेतु उपयुक्त को आवेदन दिया। इचाक प्रखंड टीको गोप ने सहारा इंडिया में जमा राशि को वापस से भुगतान किए जाने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन समर्पित किया। ग्राम परतन पदमा प्रखंड से मालती देवी में रिश्तेदारों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा मुक्त करने के संबंध में आवेदन समर्पित किये। ग्राम खरांटी, बड़का गांव से रिश्तेदारों द्वारा जमीन पर कब्जा करने एवं गाली-गलौज करने के संबंध में आवेदन समर्पित किया। ग्राम असिया, प्रखंड इचाक से भगिया देवी ने अबुआ आवास निर्माण पर दूसरे पक्ष के द्वारा जबरन रोक लगाने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन समर्पित किये। ग्राम इंदिरा टोला पोस्ट-जबरा, इचाक से सोमर साव रिश्तेदारों द्वारा झूठा केस-मुकदमा में फसाने की धमकी देने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन समर्पित किये।
बड़कागांव से मकबूल हसन ने अपने रिश्तेदारों के द्वारा गैरमजरूआ जमीन पर अतिक्रमण किए जाने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन दिए। भीलवारा से विनोद कुमार ने बच्चों की उचित शिक्षा हेतु गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल, भीलवाड़ा में शिक्षकों की आवश्यकता के संबंध में आवेदन समर्पित किये। पदमा प्रखंड से लोकेश कुमार भुइयाँ ने दूसरे पक्ष के द्वारा जबरन सरकार से दिए गए जमीन को डरा धमकाकर हड़पने तथा गाली- गलौज करने के संबंध में आवेदन दिए।
सदर प्रखंड से मोहम्मद जमील ने भुमाफियाओं द्वारा जाली केवाला करने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन सौंपा।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक मामले की शीघ्र जांच कर त्वरित एवं न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करें।