23 दिन बाद जिंदगी से जंग हार गई लक्ष्मी ससुरालियों ने मारपीट कर पिलाया था जहर
नवाबगंज, बरेली। दहेज की मांग पूरी नही होने पर ससुरालियों ने महिला को 1 जून को मारपीट कर जहर पिलाया दिया था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे भाई ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसने इलाज के दौरान 23 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई। थाने में दी तहरीर मे फतेहगंज पश्चिमी निवासी पूरन लाल ने बताया उसने बहन लक्ष्मी की शादी दो साल पहले थाना क्षेत्र के गांव जिओरा मकरंदपुर गांव में सत्यपाल से की थी। शादी में उसने हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था। शादी के बाद से ही उसकी बहन को और ज्यादा दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कई बार उसे घर से भी निकाला गया। कई बार पंचायतें हुई जिसके बाद में उसका पति माफी मांग कर उसे अपने साथ ले जाता रहा। लेकिन ससुराल पक्ष की दहेज की मांग औ मारपीट का सिलसिला समाप्त नही हुआ। पूरनलाल ने बताया कि 1 जून देर शाम उसकी बहन को उसके पति सत्यपाल ने परिजनों के साथ मिलकर उसे पीटा और जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया। सूचना पर मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे और आनन-फानन बेटी को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सोमवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद सौंप दिया। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली