अपना दल एस ने मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती
दुद्धी सोनभद्र। अपना दल एस द्वारा छत्रपति शाहू जी महाराज की जन्म जयंती समारोह बृहस्पतिवार को म्योरपुर ब्लाक सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी दुद्धी-403 राकेश यादव ने कहा कि अपना दल एस गरीब, दलित, शोषित, वंचित और किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। छत्रपति शाहू जी महाराज ने सर्वप्रथम आरक्षण लागू किया, जिसमें 50% पिछड़ों को आरक्षण व्यवस्था दी गई थी। वह अंतर जातीय विवाह और विधवा विवाह के पक्षधर थे और उन्होंने अनिवार्य शिक्षा प्रणाली लागू की तथा निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मानसिंह गोंड़ ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर ने कहा कि अपना दल एस महापुरुषों के जन्म जयंती और पुण्यतिथि के माध्यम से उनके वीर गाथाओं और समाज में किए गए योगदानों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इससे समाज प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज का जन्म 26 जून 1874 को कागल, महाराष्ट्र में हुआ था। वह कोल्हापुर के राजपरिवार से ताल्लुक रखते थे और उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई स्कूलों और कॉलेजों की स्थापना की। उन्होंने पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की शुरुआत की, जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों और शैक्षिक संस्थानों में प्रतिनिधित्व का मौका मिला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार पटेल, रवि गुप्ता, देव रतन सिंह, राम लखन सिंह, संगीता कुमारी, कमला कुमारी, ओमप्रकाश पटेल, सूरज सिंह, कुलेश्वरी देवी, सविता देवी, रत्नेश केसरी, सुधीर कुमार, धनपत सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह