फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली आरोपी महिला को भेजा जेल, पति फरार
फतेहगंज पश्चिमी। अवैध संबंध के चलते ब्लैक मेल करते हुए दो लाख की मांग का दबाव देने से परेशान होकर युवक जिराज के द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला को जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव भूड़ मड़ौली निवासी जिराज के गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे। महिला के पति मूलचंद्र के द्वारा देखने पर महिला और उसका पति मूलचंद्र ने जिराज को ब्लैक मेल करके रुपए ऐंठने शुरू कर दिए। मांगने पर पैसे नहीं देने पर महिला ने एक साल पहले उसके खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। पिछले एक माह से महिला और उसका पति मूलचंद्र दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे।परिजनों के मुताबिक जिससे जिराज परेशान रहता था। जिसके चलते जिराज ने 15 दिन पहले रात के समय छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पिता लखपत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बल्लियां मोड से महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उसका आरोपी पति मूलचंद फरार है।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली