नगर में बन रही अनियमित नालियां बर्दाश्त नहीं
आशु
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता सीएनडीएस को सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज सोनभद्र की एकमात्र नगर पालिका राबर्ट्सगंज में बन रही सीएनडीएस विभाग द्वारा अनियमित नालियों को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के साथ नौजवानों ने चण्डी तिराहे पर स्थित सीएनडीएस विभाग पर प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया । आशु दुबे ने कहा कि कुछ दिन पहले राबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष से नगर में नालियों के जाम एवं सड़क को लेकर प्रदर्शन कर इसको सही करने की मांग किया गया था जिसमें चैयरमैन रूबी प्रसाद ने कहा कि नगर में बन रही नालियों की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस है इसके बाबत आज अधिशासी अभियंता से नगर के अंदर बन रही नालियों जो टेढ़ी-मेढ़ी बन रही है कहीं नालियां सड़क के ऊपर है तो कहीं सड़क से काफी नीचे हैं कई मकानों के दरवाजों के ऊपर, दुकानों के ऊपर नालिया हो गई है इस विषय पर आम जनमानश के हितों के तहत मांग किया गया कि नगर का निरीक्षण करते हुए बनी नालियों की जांच करें ।नालियां मनमाने रूप से जेसीबी से खकनार केवल की दोनों ओर बगल की दीवाल बनाकर नालियां बनाने का औपचारिकता पूरी की जा रही है उसकी जांच हो क्योंकि पानी का फ्लो जो नीचे से होना है वह सही रूप से बन नहीं रहा है साथ ही नालियों का मानक भी चेक करते हुए नाली का एक मापदंड बनाएं ताकि स्थानीय लोगों को आगे आने वाले समय में परेशानी ना हो ,क्योंकि संस्था तो काम करके चली जाएगी लेकिन स्थानीय रहने वालों के लिए यह बहुत ही दिक्कत पैदा करेगा आगे आने वाले समय में घर से निकलने में, पानी की निकासी में । करोड़ों रुपए लागत से बन रही नालियों की अगर दिशा /दशा सही रहेगी तो पैसे का सही उपयोग भी होगा साथ आम जन मानस को राहत भी मिलेगी। अधिशासी अभियंता सीएनडीएस ने कहा कि इसको हम देखेंगे पानी निकासी की जिम्मेदारी नगर पालिका की है हमारी जिम्मेदारी नाली बनाने की है। कार्यक्रम में उपस्थित युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि ठेकेदार काम करके चले जाते हैं लेकिन स्थानीय निवासियों को इसको भुगतना पड़ता है इसलिए काम ऐसा हो कि कि वह हर व्यक्ति के लिए सही रहे। कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि अभी बरसात की शुरुआत हुई है और जिस प्रकार से कल पूरा नगर जलमग्न था कहना कतई गलत नहीं होगा की विभागों द्वारा साफ सफाई में एवं बरसात के पहले तैयारी में कमी थी, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि तीन-चार दिन बाद स्कूल खुल जाएंगे नगर में बन रही नालियां स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मुसीबत बन सकते हैं क्योंकि नालिया सड़क के ऊपर भी हैं इसलिए इसे जल्द से जल्द सही करना चाहिए। मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में युवा कांग्रेस के जिला महासचिव दयाराम प्रजापति , राजन पांडेय ,रोहित भारती , मिथिलेश कुमार, अशोक कुमार, अमृत राज पाण्डेय, प्रमोद कुमार, ज्ञान चन्द्र रहे।