रीवा जिले में भूमि के सीमांकन नहीं होने के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।एक-दो नहीं बल्कि कई माह से किसान सीमांकन के आवेदन कर रहे हैं,लेकिन राजस्व अमला सीमांकन नहीं कर रहा है।हम आपको बता दें कि रीवा जिले के गुढ़ तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का सोठा गेरुआरी 170 निवासी ओमप्रकाश अग्निहोत्री जो की सेना में है और इस समय श्रीनगर में पदस्थ हैं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमने अपनी जमीन का सीमांकन करवाने को लेकर तीन माह पहले आवेदन किया था लेकिन आज तक सीमांकन नहीं हो पाया सीमांकन ना होने की वजह से वहां विवाद की स्थिति निर्मित होती है अभी पिछले माह मैं छुट्टी आया था और तहसील कार्यालय का कई चक्कर लगाया लेकिन इसके बाद भी आज दिनांक तक सीमांकन नहीं हो पाया।इस कारण मुझे फसल बोने और अपनी जमीन की देखरेख करने में परेशानी हो रही है और सीमांकन न होने से जमीन की सीमाओं को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी हुई है।
*✍️ कमलेश तिवारी