दुद्धी सोनभद्र । म्योरपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अनीता देवी (26) पत्नी सुदामा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अपने पिता राजदेव के साथ रनटोला में रहती थी।
अनीता देवी की शादी अनपरा मेड़रदह गांव निवासी सुदामा से हुई थी। बताया जा रहा है कि वह घरेलू हिंसा की शिकार थी और लगभग 12 से 15 वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। उसके चार बच्चे हैं जो एक पुत्र और तीन पुत्री है ।शनिवार की शाम 4 बजे अनीता देवी घर से निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। रविवार को उसका शव रेलवे स्टेशन के पास मिला। सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अनीता देवी की मृत्यु कैसे हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।
परिजनों ने बताया कि अनीता देवी घरेलू हिंसा की शिकार थी और अक्सर अपने पति के व्यवहार से परेशान रहती थी। वह अपने बच्चों के साथ मायके में रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी।
अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही इस मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह