दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 10 वर्षीय बालक बीरबल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मालिक ने पैसे का लोभ दिखाकर बीरबल को ईंट लोड करने के लिए अपने साथ ले गया था, बिना उसके माता-पिता की अनुमति के।
मृतक के पिता रामआश्रय ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे, और बीरबल घर पर अकेला था। जब वे घर लौटे, तो उनका बेटा घर पर नहीं था। उन्होंने इधर-उधर पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में उन्हें बीरबल की मौत की खबर मिली।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे बीरबल ट्रैक्टर से गिरकर उसके पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना विंढमगंज पुलिस को दी गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर कार्रवाई करने की बात कहीं है ।
बीरबल की मौत से उसके परिवार में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना की चर्चा हो रही है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह