(Itn news punjab प्रिंस ठाकुर ब्यूरो चीफ़ होशियारपुर)
हिमाचल प्रदेश के कईं जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण ब्यास नदी का बनाए गए लारजी डैम की फ्लैशिंग करते, बीबीएमबी प्रबंधन ने पंडोह डैम के पांचों गेट खोल दिए हैं. जिससे ब्यास नदी के जलस्तर में इजाफा हो गया है. डैम की फलशिंग के चलते पंडोह डैम में 44 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी पहुंच रहा है और पंडोह डैम से ब्यास नदी में 44000 क्यूसेक पानी ही बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा छोड़ा जा रहा है. वहीं, बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा बग्गी सुरंग की ओर पानी भेजना बंद कर दिया गया है,
अगर बारिश इसी तरह जारी रही, तो जलस्तर और भी ज्यादा बढ़ सकता है, ब्यास नदी के साथ लगते निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने को कहा है। आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।