पूर्व IPS और विधायक को AAP ने कर दिया पार्टी से निलंबित
(Itn news प्रिंस ठाकुर ब्यूरो चीफ़ होशियारपुर)
आम आदमी पार्टी ने अमृतसर उत्तर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से 5 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने यह फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी से निलंबित होने के बाद कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि – “कबीर जीसु मरने ते जागु डरे मेरे मानी आनंदु”।
कुंवर विजय प्रताप ने हाल ही में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ चल रही विजिलेंस जांच पर सवाल उठाए थे। कुंवर विजय ने फेसबुक पर लिखा, ‘परिवार की गरिमा सभी के लिए समान होती है – चाहे वह नेता हो, अभिनेता हो, अमीर हो या गरीब, दोस्त हो या दुश्मन। सुबह-सुबह किसी के घर पर छापा मारना नैतिक सिद्धांतों के खिलाफ है। लगभग हर सरकार ने अपने फायदे के लिए पुलिस और सतर्कता एजेंसियों का दुरुपयोग किया है, लेकिन इसका नतीजा कभी खास नहीं रहा।’
“कुंवर विजय प्रताप सिंह बोले ’
‘मेरे किसी से राजनीतिक मतभेद या वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जब बात सिद्धांतों, धर्म और ईमानदारी की आती है तो बोलना ज़रूरी हो जाता है। जब विक्रम मजीठिया कांग्रेस सरकार के समय दर्ज एक मामले में जेल में थे, तो मान सरकार ने न तो कोई रिमांड लिया और न ही कोई पूछताछ की।
मान साहब की पंजाब में सरकार के आने के बाद उनकी ज़मानत हुई,
मेरा कहना है कि जब वह हिरासत में था तो सरकार ने उसकी जमानत क्यूं होने दी और अब अचानक उसे नोटिस जारी किए जा रहे हैं, उसके घर पर छापे मारे जा रहे हैं