कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है बुखार आने पर खून की जांच अवश्य कराये-डॉ संदीप धुर्वे
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
चिचोली। सोमवार को विकास खण्ड चिचोली में मलेरिया निरोधक माह जून का समापन किया गया इस अवसर पर प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी चिचोली डॉ संदीप धुर्वे द्वारा आमजन को कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है ,बुखार आने पर खून की जांच अवश्य कराने के संदेश देते हुए बताया गया की विकास खण्ड चिचोली में 1 जून से 30 जून तक बीईई अनिल कटारे,बीपीएम एकनाथ ठाकुर,बीसीएम विनीत आर्य एमटीएस पंकज डोंगरे के मार्गदर्शन एवम समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी और आशा कार्यकर्ताओ के सहयोग से मलेरिया निरोधक माह जून का सफलतम आयोजन किया गया। गतिविधि प्रभारी एवम एमटीएस पंकज डोंगरे द्वारा बताया गया की माह पर्यन्त ग्राम स्तरीय ,सेक्टर स्तरीय और विकास खण्ड स्तरीय कार्यशाला और मलेरिया रथ के माध्यम से वाहक जनित रोगों पर जनजागरूकता गतिविधियां की गई आज विश्व सोशल मीडिया दिवस है आज के डिजिटल दौर में वाट्स अप फेस बुक, इंस्टाग्राम,यू ट्यूब,ट्वीटर आदि सोशल मीडिया भी जनजागरूकता में एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म होते है अतः मैदानी स्तर पर गतिविधियो के साथ सोशल मीडिया का डिजिटल प्लेटफॉर्म भी इन वाहक जनित रोगों पर जागरूक करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका रखता है ।
बीएमओ,बीईई,बीपीएम,बीसीएम एमटीएस द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों को जनजागरूकता के लिए डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करने और आमजन तक जनजागरूकता संचरण की बात कही एवम आमजन को शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई।