नाबालिगों की ड्राइविंग पर होगी सख्ती, जन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
सहारनपुर। नवागत संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर जी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप विभागीय कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करना और राजस्व में बढ़ोतरी उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे और नाबालिग वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया निजी हाथों में जाने से विभागीय राजस्व में कमी आई है, लेकिन अन्य स्रोतों से राजस्व बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के विभागीय अधिकारियों को राजस्व वृद्धि के निर्देश दिए गए हैं। आरटीओ ने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाएगा।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़