नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
चुरचू की बेटी मोनिका कुमारी ने NEET परीक्षा में हासिल किया ऑल इंडिया 3174वां रैंक, पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल ने किया सम्मानित
हजारीबाग/चुरचू: 1 जुलाई 2025:
चुरचू प्रखंड अंतर्गत ग्राम चनारों की निवासी मोनिका कुमारी, पिता धनवारी महतो, ने NEET 2025 परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया में 3174वां रैंक हासिल किया है। मोनिका की इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि माननीय जय प्रकाश भाई पटेल ने मोनिका कुमारी को बुके भेंट कर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने मोनिका को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया और कहा कि “साधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन संकल्प और परिश्रम से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”
इस सम्मान समारोह में चुरचू प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम, जिला महासचिव जय प्रकाश यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि आरीफ अंसारी, भूषण पटेल, आनंद मरांडी, सुरेश महतो, देवकी महतो, सुरेश साव, चंद्रदीप महतो, मुकुल देव महतो सहित समाज के कई बुद्धिजीवियों ने भाग लिया और मोनिका को शुभकामनाएँ दीं।
मोनिका की यह उपलब्धि न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे प्रखंड और जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है। समाज के बुद्धिजीवियों ने भी इस मौके पर बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की।