सीएमओ गुढ़ ने नहीं करवाया गौ माताओं का समुचित प्रबंधन
विगत दिनों फसल और सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर महोदया द्वारा गौ माताओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और गौशालाओं में रखने के निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन यह आदेश गुढ़ नगर परिषद में सिर्फ़ कागजों तक ही सीमित रह गया।
नगर परिषद के सीएमओ ने आदेश जारी कर मात्र दस मास्टर रोल श्रमिकों की ड्यूटी लगाई और उसके बाद स्वयं नदारद हो गए। न तो श्रमिकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई और न ही किसी प्रकार की व्यवस्था मौके पर दिखाई दी।
ज्ञात हो कि गुढ़ नगर परिषद में अधिकांश कार्य सिर्फ कानूनी औपचारिकताओं तक ही सीमित रह जाते हैं। आदेशों की ज़मीनी हकीकत से किसी को कोई लेना-देना नहीं है। जिला कलेक्टर महो. द्वारा दिये गए आदेश के तीन दिन बाद भी गौः मताओ का पूरा डेरा बस स्टैण्ड और बाईपास सडक पर पडा हुआ मजे की बात तो यह है कि ये सभी गौः मांताए भरी बरसात में खुले आसमान के नीचे वाहनो व बारिस से मर रही है।
रीवा से डिस्ट्रिक रिपोर्ट कमलेश तिवारी