सहारनपुर
05 जून 2025: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम दतौली रॉगंढ में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच पानी का पाइप लगाकर रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी द्वितीय, शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़