31-10-2026
जोगड़ावास – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार, 1 नवंबर 2026 को सिनला में भव्य ‘विजय शंखनाद’ पथ संचलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।
आज के इस युग में जिस परिस्थिति में हम रहते हैं, ऐसे एक-एक, दो-दो, इधर-उधर बिखरे, पुनीत जीवन का आदर्श रखनेवाले उत्पन्न होकर उनके द्वारा धर्म का ज्ञान, धर्म की प्रेरणा वितरित होने मात्र से काम नहीं होगा। आज के युग में तो राष्ट्र की रक्षा और पुनःस्थापना करने के लिए यह आवश्यक है कि धर्म के सभी प्रकार के सिद्धांतों को अंतःकरण में सुव्यवस्थित ढंग से ग्रहण करते हुए अपना ऐहिक जीवन पुनीत बनाकर चलनेवाले, और समाज को अपनी छत्र-छाया में लेकर चलने की क्षमता रखनेवाले असंख्य लोगों का सुव्यवस्थित और सुदृढ़ संगठन हो।
दिनांक: 1 नवंबर 2026, रविवार
समय: शाम 4:00 बजे
आरंभ स्थल: अटल जी मंदिर, बस स्टैंड, सिनला
समापन स्थल: रामदेव जी वणीची, सिनला
आइए, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव के इस आयोजन के साक्षी बनें।
भारत माता की जय!
वंदे मातरम्!

