✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
लगातार हो रही बारिश की वजह से सभी शालाओं में विद्यार्थियों के लिये 7 जुलाई को अवकाश घोषित
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जारी किया आदेश
कटनी – लगातार हो रही बारिश तथा मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की बताई गई संभावना को देखते हुये कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने आदेश जारी कर सोमवार सात जुलाई को जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिये अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा जारी यह आदेश शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं विद्यालयों पर भी लागू होगा।।