इंडियन टीवी न्यूज़ से= शैलेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
कटनी- रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव की जानकारी के अनुसारआदतन अपराधी आदेश राव पिता रमेश राव उम्र 28शाल निवासी खेरमाता मंदिर के पास फारेस्टर वार्ड झर्रा टिकुरिया के अंतर्गत वर्ष 2021 में लड़ाई झगड़ा मारपीट अवैध रूप से हथियार लेकर घूमने के मामले मेंन्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद भी अपने अपराधिक जीवन में सुधार नहीं लाने पर मोहल्ले में वाद विवाद करने पर रंगनाथ थाना कटनी में अपराधी के विरुद्ध 29 /1/ 2025 को धारा 110 जाफौ का इस्तगासा तैयार कर न्यायालय एसडीएम के यहां पेश कर जो न्यायालय द्वारा अपराधी को 6 माह तक की अवधि के लिए चलानी बनाए रखने में बंध पत्र आधीन पाबंद किया गया था और न्यायालय में उक्त अवधि द्वारा बंद पत्र का उल्लंघन करने पर संहिता के प्रावधानों के तहत प्रतिवेदन भेजने हेतु आदेशित किया गया था जो आज दिनांक को स्थानीय लोगों के द्वारा अपराधी के द्वारा वाद विवाद लड़ाई झगड़ा की सूचना देने पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के संज्ञान में मामले को लाया गया तथा आरोपी का उक्त कृत पूर्व में तैयार शुदा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 110 के अंतर्गत निष्पादित बंद पत्रों की शर्तों का उल्लंघन करना पाए जाने पर अपराधी के विरुद्ध 141 बीएनएसएस (बाउंड डाउन) का इस्तगासा तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया इस कार्रवाई के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी आपराधिक तत्वों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है किसी तरह की प्रबंधक कार्यवाही का उल्लंघन करने पर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा