मोशन फाउंडेशन एवं दृष्टि नेत्रालय के द्वारा आज वार्ड क्रमांक 03 निषाद मंच बाजार चौक अखरोलडी भिलाई में पार्षद श्रीमती संतोषी विनोद निषाद के द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
किशोर कुमार ,मोशन फाउंडेशन एवं दृष्टि नेत्रालय के सौजन्य से आज निषाद मंच बाजार चौक अखरोलडी वार्ड क्रमांक 03 भिलाई में पार्षद महोदया श्रीमती संतोषी विनोद निषाद जी के द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर 265 से अधिक मरीजों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया आए हुए मरीजों का नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी एवं बीपी जांच कर नेत्र विशेषज्ञ द्वारा उनके आंखों की जांच कर आवश्यकता होने पर उन्हें आई ड्रॉप नि:शुल्क वितरण किया गया एवं कुछ लोगों को चश्मे की आवश्यकता होने पर मोशन फाउंडेशन पार्षद महोदया जी के द्वारा बहुत उचित मूल्य पर मरीजों को चश्मा उपलब्ध कराया !
समय-समय पर अपने वार्ड क्रमांक 03 में जनजागरण स्वास्थ्य शिविर का कार्यक्रम करते रहते है नेत्र जांच के साथ में पार्षद महोदया वहां उपस्थित होकर वार्ड के सदस्यों की समस्या पे चर्चा कर निवारण करने का भी संपूर्ण प्रयास करते हैं !
नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में हमेशा से मैनकाइंड फार्मास्यूटिकल मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव निहाल पिल्लई का बहुत बड़ा योगदान रहता है उन्होंने सदैव मानव सेवा माधव सेवा हेतु नि:शुल्क आई ड्रॉप की व्यवस्था करते है
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि स्वरूप विश्व मानवाधिकार परिषद से किशोर कुमार जी को आमंत्रित किया गया
किशोर कुमार
दुर्ग छत्तीसगढ़
ब्यूरो चीफ
9893380355