नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
सरोनी कला निवासी युवक तिरुपति से लापता, परिजनों ने मुफस्सिल थाना में लगाई गुहार
हजारीबाग: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरोनी कला गांव निवासी मुकेश कुमार राम (उम्र 32 वर्ष), पिता बिशुन राम, बीते 26 जून 2025 से लापता हैं। बताया गया कि मुकेश तिरुपति में एक होटल (बालाजी होटल) में काम करता था। उसी दिन वह अपने एक दोस्त को स्टेशन छोड़ने गया था, लेकिन जब वापस होटल पहुंचा, तो होटल मालिक ने कह दिया कि अभी जगह नहीं है, पहले गांव जाकर घूम आओ, फिर रख लिया जाएगा।
इसके बाद 27 जून को मुकेश अपने गांव लौटने के लिए निकला। उसी दिन शाम लगभग 7 बजे उसने अपनी पत्नी शांति देवी से आखिरी बार फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद से उसका मोबाइल नंबर लगातार स्विच ऑफ आ रहा है और वह अब तक घर नहीं पहुंचा है।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अंततः पत्नी शांति देवी ने मुफस्सिल थाना में पति की गुमशुदगी को लेकर आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि वे बहुत गरीब हैं और मुकेश ही पूरे परिवार का सहारा था। घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
यदि किसी सज्जन को मुकेश कुमार राम के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:
शांति देवी – 7033240897
आपकी एक सूचना एक परिवार को बड़ा सहारा दे सकती है।