नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
मुहर्रम पर्व को लेकर दारू पुलिस अलर्ट मोड में, थाना प्रभारी शफीक खान दल-बल के साथ कर रहे निगरानी
हजारीबाग (दारू): मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर दारू थाना पूरी तरह सतर्क है। थाना प्रभारी शफीक खान स्वयं अपने दलबल के साथ क्षेत्र में सक्रिय रूप से गश्त कर रहे हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की जा रही है।
थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि मुहर्रम एक पवित्र पर्व है और इसे शांतिपूर्वक मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन द्वारा मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और लगातार फ्लैग मार्च व निगरानी अभियान चलाय जा रहा है।