यातायात पुलिस ने 16 वाहनों पर लगाया 10,700/– रूपये का जुर्माना।
पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में, थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 07 जुलाई 2025 को राजगढ़ चौराहा पर चैकिंग अभियान चला कर तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी,बुलेट गाड़ी में लगे अनधिकृत सालेंसर एवं बिना हेलमेट के वाहन चालकों पर थाना प्रभारी यातायात सपना शर्मा ने 16 वाहनों पर चलानी कार्यवाही कर 10,700/– रूपये जुर्माना वसूल किया।
यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील है कि, यातायात नियमों का पालन करें एवं सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़ा कर यातायात अवरुद्ध न करें।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव