जोरदार नारेबाजी करते हुए सैकड़ों की संख्या में कलैक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता: समाजवादी पार्टी जनपद जालौन के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में आज पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसका संचालन जिला महासचिव जमालुद्दीन ने किया। बैठक में बूथ कमेटियों को मजबूत करने,एम एल सी चुनाव में वोट बढ़ाने,और प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल मर्जन बिंदुओं पर चर्चा हुई। स्कूल मर्ज करने के मुद्दे को लेकर सपा नेताओं ने रोष व्यक्त किया। बैठक समाप्त होने के बाद सैकड़ो की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय उरई पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों की संख्या वाले विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों में मर्जन करने का आदेश गरीब छात्रों को शिक्षा से वंचित करने की साज़िश है सरकार के विद्यालय मर्ज करने के आदेश से पूरे प्रदेश में लगभग 5000 से अधिक विद्यालय बंद हो रहे हैं । गांव या मजरों के विद्यालय बंद होने से पांच छै साल के छोटे-छोटे बच्चों को दो-तीन किलोमीटर दूर चलकर दूसरे गांव जाना पड़ेगा जिससे बच्चों को भारी दिक्कत होगी। उत्तर प्रदेश सरकार के इस शासनादेश से करोड़ों बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित हो जाएंगे। समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों के समायोजन (मर्जर) आदेश को निरस्त किया जावे।इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गिरथान,पूर्व जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, जमालुद्दीन, वीरेंद्र सिंह यादव दीपू त्रिपाठी,,लाखन सिंह कुशवाहा, नत्थू सिंह कुशवाहा, महेश शिरोमणि, वेद प्रकाश यादव, कंचन राजपूत,सुरेंद्र राजपूत, विजय कुशवाहा,प्रताप सिंह यादव,संजय निषाद, दिनेश जैसारी,कृष्ण पाल सिंह गुर्जर,भानू राजपूत, मैया दीन पांचाल शैलेंद्र गोपालजी मिश्रा, बबलू अहिरवार, जयशंकर द्विवेदी, कुसुम सक्सेना,सुधा राजावत, बब्बू पाल, हेमंत धनगर, सलमान सुलेमानी, गौरीश द्विवेदी, रामकुमार राजावत, बृहमप्रकाश ओझा, शबीउद्दीन, राघवेंद्र पटेल, प्रमोद औता,अम्बरीष श्रीवास्तव, के के यादव, वलवीर कठेरिया, आशीष बुंदेला, टिंकू मौखरी,प्रमोद वर्मा एडवोकेट, कय्यूम करीमी,श्याम बाबू पाल,अकील अंसारी, शिवम विश्वकर्मा,ठाकुर प्रसाद राठौर,दीपक कुशवाहा, विक्रम सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह यादव, जीतू यादव,मयंक, मुईनुद्दीन मिर्जा,जीवन प्रताप बाल्मीकि सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश