जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा।। नगर की शिक्षा संस्थानों में अपनी अलग पहचान बना चुके द्रोणा कॉन्वेंट विद्यालय में अपने बच्चों के साथ विद्यालय पहुंच रहे अभिभावक गुणवत्तापरक शिक्षा एवं उचित मार्गदर्शन के माध्यम से अपने बच्चों के भविष्य की अच्छी योजना तैयार कर रहे हैं। द्रोणा कॉन्वेंट विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अध्यापन एक सेवा है और इसे सेवा भाव से ही किया जा रहा है। यहां रोजाना अपने बच्चों के साथ पहुंच रहे पेरेंट्स विद्यालय में संचालित गतिविधियों का जायजा ले रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन के डायरेक्टर हफीजुल्लाह खान ने अभिभावकों को बताया कि देश के नवनिर्माण तथा बच्चों के भविष्य उज्ज्वल बनाने में अभिभावकों और शिक्षक वर्ग का भी अहम रोल होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में भी कुछ हटके काम करने की प्रतिभा छिपी हुई है। गुणवत्तापरक शिक्षा से ही उचित मार्गदर्शन के माध्यम से बच्चे अपने भविष्य की अच्छी योजना तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लगातार यही कोशिश रहती है कि बच्चों के अंदर और अधिक मेहनत करने का जज्बा पैदा करे ताकि कड़ी मेहनत करके बच्चे उन्नति के शिखर को प्राप्त कर सकें। विद्यालय प्रबंधन के प्राचार्य विजय अहिरवार रवि सर ने कहा कि हर एक बच्चे के अंदर कुछ न कुछ प्रतिभा छिपी हुई होती है। हमें उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए उस प्रतिभा को बाहर लेकर आना है। ताकि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षक उनको सही गाइड करें। उन्होंने कहा कि बच्चों का मन कोरे कागज की तरह होता है। अभिभावक तथा अध्यापक जो भी उन्हें बताएंगे या पढ़ाएंगे, वही उस पर अंकित हो जाएगा।