दुद्धी में बाइक ने पैदल सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, दो घायल
दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया ।बाइक ने पैदल सड़क पार कर रही महिला जिरमन देवी (65) पत्नी लक्ष्मण प्रसाद निवासी शाहपुर को टक्कर मार दी, जिसे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बाइक चालक शमशाद (22) पुत्र रजमुद्दीन निवासी दिघुल भी घायल हो गया।
हादसा मंगलवार की शाम साढ़े 6 बजे के करीब हुआ जब बाइक सवार विंढमगंज से दुद्धी की ओर आ रहा था। बाइक ने कन्हरेश्वर महादेव मंदिर के ठीक सामने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है¹।
महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि बाइक चालक को निजी साधन से अस्पताल ले जाया गया।महिला को सिर पर गंभीर चोटे आई है जिससे वह अचेत हो गई वहीं बाइक सवार युवक को सिर पर हल्की चोटे आई ।फिलहाल दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है ।
घायल महिला का परिवार एनएच 39 रांची- रीवां राष्ट्रीय राज्य मार्ग से सटे कन्हरेश्वर महादेव मंदिर के ठीक सामने झोपडी में होटल खोलकर अपना जीवनयापन करता है । घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह