कोरची में जाड़ा सर्प के काटने से युवक घायल, सीएचसी में भर्ती
दुद्धी सोनभद्र।थाना क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत कोरची-नाचनटाड़ गांव में एक युवक को जाड़ा सर्प ने काट लिया।युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है ।
विजय कुमार (30) पुत्र राधेश्याम प्रजापति निवासी कोरची नाचनटाड़ शाम 4 बजे अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी जाड़ा सर्प ने उन्हें बाएं पैर में डस लिया। परिजन तुरंत उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
परिजन ने बताया कि वे सर्प दंश के शिकार युवक को आधा रास्ता निजी साधन से और आधा रास्ता एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।फिलहाल चिकित्सकों की टीम विजय कुमार की स्थिति पर नजर रखें हुए है और उन्हें बेहतर इलाज प्रदान कर रही है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह