बाद सभी स्कूल बस संचालकों/चालकों को सुप्रीम कोर्ट के गाईड लाइन का पालन करने समझाईश दिया गया!
यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले अन्य वाहनों को भी समझाईश दिया गया व नियम पालन नही करने वालों की काटी गई चालान!13 वाहन चालकों पर की गई चालानी कार्यवाही कर 7100.00 (सात हजार एक सौ रुपये) का चालान काटा गया! पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात नसर उल्लाह सिद्धिकी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक- प्रहलाद कुमार साहू द्वारा रोज हो रहे सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटना मृत्युदर में कमी लाने व *स्कूल बसों में सीट से ज्यादा बच्चों को बिठा कर ले जाने की शिकायत मिल रही थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट के गाईड लाइन के आधार पर यातायात दंतेवाड़ा द्वारा स्कूल बसों की चेकिंग किया गया और समझाईश दिया गया। साथ ही साथ अन्य वाहनों की भी चेकिंग की गई जिसमें यातायात नियमों का पालन नही करने वाले *13 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही करते हुए- 7100.00 (सात हजार एक सौ रुपये) का समन शुल्क वसूल किया गया है।
साथ ही साथ रोजाना की तरह आज भी वाहनों पर LED लाइट न लगाने/सीट बेल्ट व हेलमेट का उपयोग करने/ शराब सेवन कर वाहन न चलाने/बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने/मालवाहक वाहनों पर सवारी न ले जाने/अपर-डिपर का उपयोग करने, नाबालिग बच्चों को दो पहिया-चार पहिया वाहन चलाने न देने, ओवर स्पीड में वाहन न चलाने आदि के संबंध में समझाईश दिया गया!
Indian TV News
( ब्यूरो चीफ सचिन सिंह बीजापुर छत्तीसगढ़ )