श्रावण शिवरात्रि कांवड़ यात्रा-2025 को लेकर पेट्रोल पंप मालिकों के साथ गोष्ठी
सहारनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा आज रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त पेट्रोल पंप मालिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। यह बैठक आगामी श्रावण शिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा-2025 के दृष्टिगत बुलाई गई थी।
गोष्ठी में पेट्रोल पंपों पर कार्यशील सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्यता, कांवड़ियों की सुरक्षा तथा दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार करने एवं यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़