बेहट थाना के ग्राम जमालपुर में चोरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने करी प्रशाशन से गहन जाँच कर चोरो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग
पिछले 12 घंटे में दो बड़ी वारदात
बेहट थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर में बीती रात लगभग 12:30 बजे कुछ अज्ञात चोर मुरसलीन के घर में बाहर सो रही उसकी पत्नी महरूम निशा के कान के कुंडल छीनकर खेतों के रास्ते फरार हो गए शोर सुनकर ग्राम वासी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे इसके बाद आज सुबह लगभग 10:00 बजे इस्लाम पुत्र शब्बीर गांव के पास अपने खेत पर गया था की तभी वहां एक बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था उसने चाकू निकालकर इस्लाम की गर्दन पर रख दिया और उसकी जेब से लगभग ₹10000 निकाल लिए और पास में नदी के रास्ते फरार हो गया गांव वालों ने खेतों में नदी में जाकर काफी खोज किया लेकिन लेकिन चोर का कहीं पता नहीं लगा इस वजह से दो घटनाएं पिछले 12 घंटे में घटित हुई ग्रामवासीय क्षेत्रवासी काफी भयभीत है और पुलिस प्रशासन से पुलिस गस्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं,चोर इस तरह अपनी पहचान छुपाकर एक के बाद एक शातिर चोरियों की घटना को अंजाम देकर ग्रामीण काफ़ी दहसत मे है, फिलहाल थाना बेहट के थाना प्रभारी सूबे सिंह ने पुलिस टीम के साथ जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही शुरू कर दी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़