मल्देवा में “एक पेड़ मां के नाम “अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
दुद्धी सोनभद्र।ग्राम पंचायत मल्देवा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीओपी पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने शिरकत की। ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया।
ग्राम पंचायत सदस्य प्रभाकर प्रजापति, अवधेश सिंह, शिव शंकर प्रजापति, मानसी अग्रहरि और शिव शंकर कुशवाहा सहित कई ग्रामीणों ने भी इस अभियान में भाग लिया और अपने माता के नाम पर पेड़ लगाए।
एडीओपी पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करके ग्रामीणों ने अपने माता के प्रति सम्मान और प्रेम का प्रदर्शन किया।साथ ही प्रकृति प्रेम का भी संदेश दिया है ।
ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रमों से न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचता है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी एक स्वस्थ और हरित भविष्य का निर्माण होता है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह