प्राचार्य के द्वारा बच्चों को वितरण के लिए मिली सरकारी सायकल को बिक्री के लिए निजी घर में रखवाया गया था।
जहां चितरंगी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर लगभग 25 सायकल को जब्त किया है। वहीं मामले की जांच के लिए शिक्षा विभाग को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटाई से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां छात्रों के लिए आई साइकिलें संकुल प्राचार्य द्वारा चोरी-छिपे अन्य व्यक्ति के निजी घर रखकर बेचने का इतंजार चल रहा था। सायकल को खैरा गांव से पकड़ कर चितरंगी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बताया यह भी जाता है की खटाई प्राचार्य जयकान्त कुमार का भी घर खैरा में ही है। स्थानीय सूत्रों की माने तो यह साइकिलें छात्र हित में शासन द्वारा वितरित की जानी थीं। लेकिन उन्हें बाजार में खपाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। फिलहाल मामले की वास्तविकता क्या है पुलिस के जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।