एसडीएम ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया पौधरोपण
दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी तहसील परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बुधवार को एसडीएम निखिल यादव ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने तहसील के सभी अधिकारी और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने कार्य क्षेत्र और घरों में 5-5 पौधे लगाएं और उनका पालन-पोषण अपने बच्चों की तरह करें।
एसडीएम ने कहा कि पेड़ मानव जीवन के पूरक हैं और दोनों एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं। पेड़ ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रहण करते हैं, जबकि मनुष्य ऑक्सीजन गैस ग्रहण करता है और कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ता है। उन्होंने कहा कि पेड़ों का मानव जीवन और वातावरण को शुद्ध करने में बहुत बड़ा योगदान है।
तहसील में पौधरोपण के दौरान तहसीलदार अंजनी गुप्ता, नायब तहसीलदार ओपी सिंह, स्टेनो बाबू बिजेंद्र सिंह, लेखपाल विनय गुप्ता और संतोष यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह