दुद्धी महाविद्यालय में परीक्षा में नकल करते दो छात्र पकड़े गए
दुद्धी सोनभद्र।भाऊराव देवरस राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में परीक्षा के दौरान दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया। प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव ने बताया कि परीक्षा में नकल की जांच की जा रही थी, तभी दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया।
पकड़े गए छात्रों के पास से नकल सामग्री बरामद की गई है। प्राचार्य ने बताया कि दोनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। एक बी.ईडी और एक बी.पी.ईडी का छात्र है ।
महाविद्यालय प्रशासन परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। नकल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह