नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
हजारीबाग: समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सभी मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपयुक्त, हजारीबाग के द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आगामी मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के मद्देनजर जिले के सभी मतदान केंद्र हेतु Booth Level Agents (BLAs) की नियुक्ति करने का अनुरोध किया गया। इस बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, हजारीबाग के अतिरिक्त आम आदमी पार्टी से शशि कुमार सिंह, बहुजन समाज पार्टी से राजेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी से जयनारायण प्रसाद, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मा०) से गणेश कुमार सिटू, इंडियन नेशनल कांग्रेस से शैलेन्द्र यादव, राष्ट्रीय जनता दल से हीरामन यादव उपस्थित थेI