मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने कांवर्ड लेने जा रहे शिवभक्त कावड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर पांच घायल, ट्रैक्टर ट्रॉली सहित कावड़ियों के डीजे कलश आदि का हुआ भारी नुकसान।
मुजफ्फरनगर।
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से है जहां मुजफ्फरनगर में फिर से सड़क हादसों के सबक बने बिलासपुर बाईपास कट पर हुआ भीषण सड़क हादसा यहां मोदीनगर गाजियाबाद से हरिद्वार कावड़ लेने जा रहे ट्रैक्टर ट्राली सवार कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी जबरदस्त टक्कर।
टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से उसमें सवार 25 लोगों में पांच लोग हुए घायल तीन शिव भक्त कांवड़ियों को किया गया हायर सेंटर रेफर तो वही दो को उपचार के लिए किया गया अस्पताल में भर्ती।
यहां गुस्साये कावड़ियों द्वारा जाम लगाने का भी प्रयास किया गया जिसे मौके पर पहुंची नई मंडी कोतवाली पुलिस व अन्य पुलिस बल ने समझा बुझाकर शांत कर जाम खुलवा हाईवे सुचारु कराया है।
मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के NH 58 स्थित बिलासपुर कट का है पूरा मामला।
रिपोटर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़