जनसंख्या स्थिरीकरण माह अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन ।
जनसंख्या स्थिरीकरण जनजागरूकता रथ को दी गयी हरी झंडी ।
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
चिचोली।मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी चिचोली डॉ राजेश अतुलकर ने बताया की प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस और 11 जुलाई से 11 अगस्त तक विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण अभियान संचालित जाता है इस वर्ष भी विकास खण्ड चिचोली के समस्त स्वास्थ्य संस्थानों में और जनसमुदाय स्तर पर परिवार नियोजन के महत्व के प्रचार प्रसार एवम सेवा प्रदायगी के साथ उद्देश्य परक बनाया जायेगा ।शुक्रवार को चिकित्सालय चिचोली में सीबीएमओ चिचोली डॉ राजेश अतुलकर के निर्देशन में डॉ संदीप धुर्वे,बीईई अनिल उईके, बीपीएम एकनाथ ठाकुर,बीसीएम विनीत आर्य,एमटीएस पंकज डोंगरे और कार्यालयीन और मैदानी कर्मचारी स्टॉफ ,की सहभागिता के साथ विकास खण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कर जनसंख्या स्थिरीकरण प्रचार प्रसार रथ को जनजागरूकता संचरण अंतर्गत हरी झंडी देकर रवाना किया गया।।