बाबा भूतेश्वर दरबार में गुरु पूर्णिमा भव्य भंडारे के साथ मनाया गया
मंडल ब्यूरो चीफ चंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट
ओबरा सोनभद्र । बाबा भूतेश्वर दरबार एक आध्यात्मिक जगह है जहां पर संतो द्वारा वर्षो तपस्या करके इस स्थान को जगाया है बाबा फक्कड़ महाराज जो ब्रह्मलीन सन 2000 में हो गए उनकी यहां समाधि भी है जो वर्षों से पूजे जाते रहे हैं इस दरबार में 50 से 60 की संख्या में धीरे-धीरे बंदर एक परिवार के रूप में यहां रहते हैं जिन्हें तमाम भक्तों द्वारा प्रतिदिन फल फ्रूट सब्जियां इनको खिलाने के लिए भक्त आया करते हैं यह स्थान गुफाओं से रहित है जिसमें तमाम शिवलिंग अपने आप रूपी विराजमान है जिनको भक्तों द्वारा प्रतिदिन पूजा अर्चना किया जाता है आपको बताते चलें की इसी चैत्र नवरात्र में मां काली की प्रतिमा काली गुफा में प्राण प्रतिष्ठा कार्यकर्ताओं द्वारा कराई गई जिसको वर्तमान में रहे अध्यक्ष एवं उनकी टीम द्वारा स्थापित कराया गया जिसकी वजह से बाबा भूतेश्वर दरबार की गरिमा बड़ी है जो वह अब अनंत काल तक रहेगी, बाबा भूतेश्वर दरबार के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा को बाबा भूतेश्वर दरबार के कार्यकर्ता बहुत ही भव्य तरीके से मनाया सैकड़ो लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । बाबा बम बम लहरी दया निधि महाराज जी को काफी संख्या में भक्तों ने पूजा अर्चना की एवं ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 श्री शिव दास बाबा पहाड़ी बाबा फक्कड़ महाराज के अनुयाई भी पूजा अर्चना कर गुरु पूर्णिमा मनाया एवं शिव शक्ति अर्ध नागेश्वर मानव कल्याण महायज्ञ 28 जुलाई से राम मंदिर मानस भवन में होना सुनिश्चित है विश्व की द्वितीय किन्नर कथा वाचक महामंडलेश्वर श्री हेमलता सखी द्वारा बाबा भूतेश्वर दरबार से जुड़ रही महिला शक्ति टीम बहनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मानित किया जिसमें तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे पूनम दीदी, उषा शर्मा ,पुष्पा दुबे , हेमलता ,ममता श्रीवास्तव, संजीत सिंह, बीना पांडे ,सरिता सिंह , अलका सक्सेना ,संजू श्रीवास्तव ,सुषमा कुशवाहा , निर्मला सक्सेना , प्रमिला विश्वकर्मा , सुधा ,मंजू गीता , गुंजा , सोनी ,कंचन ,सुमन झा , फूलमती , सीमा ,मिता चौबे एवं बाबा भूतेश्वर दरबार के समस्त कार्यकर्ता एवं सती सेवक उपस्थिति रहे ।