महराजगंज, 11 जुलाई 2025
पुरैना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कर्मही टोला धर्मपुर के प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने बीती रात हाथ साफ कर दिया। स्कूल परिसर में लगे 1 किलोवॉट के वाटर पंप और लोहे की रेलिंग अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।
विद्यालय के शिक्षक ओमप्रकाश जी ने घटना की जानकारी दी। घटना के बाद विद्यालय में जल आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
रिपोर्टर: अविनाश सिंह