रिपोर्टर राजेंद्र धाकड़
नर्मदापुरम।
शासकीय नर्मदा स्नाकोत्तर महाविद्यालय नर्मदापुरम में युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का सफल आयोजन हुआ। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर एवं सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र रावत द्वारा दीप प्रज्वलन सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ऋण वितरण एवं ऑफर लेटर वितरण किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में बच्चों को रोजगार के लिए प्रेरित किया बच्चों को को मार्गदर्शन दिया गया। जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी डॉक्टर ए वी खान खान एवं जिला रोजगार प्लेसमेंट श्री धर्मेश तिवारी उपस्थित रहे। श्री धर्मेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण रोजगार मेले की व्यवस्था संपन्न हुई । कार्यक्रम महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग अधिकारी श्री प्रकास कुमार इंदौरे एवं आर डी बघेला सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया अधिकारी कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे। इसमें 17 निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने वाली कंपनी एवं स्वरोजगार दिलाने वाले 8 विभाग उपस्थित रहे जिनमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 470 हुए उनमें से मेला में कुल उपस्थित छात्र-छात्राएं 134 रहे जिसमें से 93 को प्राथमिकता स्तर पर चयनित किया गया एवं स्वरोजगार योजना के तहत 11लोगों को लाभान्वित किया गया कुल 104 छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया गया।