डुमरडीहा पावर हाउस में मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन
दुद्धी सोनभद्र ।दुद्धी स्थित डुमरडीहा पावर हाउस पर बिजली विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य विद्युत बिल संबंधी समस्याओं का समाधान करना है।
डुमरडीहा के जेई वीरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर 17 जुलाई 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में विद्युत बिल संबंधी सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा, जिसमें विद्युत बिल में किसी भी प्रकार की त्रुटि को सुधारा जाएगा। इसके अलावा, सरकार की एक मुश्त समाधान योजना के तहत पूर्व में चलाए जा रहे चरणबद्ध तरीके से लगे विद्युत बिल में ब्याज में छूट का पंजीकरण कराने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को पुनः ब्याज छूट कर वास्तविक विद्युत बिल जमा कराया जाएगा।
कैंप में उपस्थित होने के लिए मीटर नम्बर, पुराना या नया रसीद पुराना या नया कनेक्शन संख्या अथवा खाता संख्या, मीटर का विडियो अवश्य लेकर ही आए अन्यथा लाभ से वंचित रह जायेंगे।उन्होंने सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर (कैंप) में आकर इसका लाभ अवश्य उठाएं ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह