फरेंदा, महराजगंज। 12 जुलाई 2025

फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिधवारी की निवासी दुर्गावती (उम्र 50 वर्ष लगभग) पुत्री जग्गन बीते 10 जुलाई 2025, प्रातः 08 बजे खेत की तरफ गई जहां से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला के अचानक गायब हो जाने से परिजन बेहद चिंतित हैं।
परिवार के लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से आस पास तथा सभी नाते-रिश्तेदारों और परिचितों में तलाश कर ली, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार हार मानकर परिजनों ने फरेंदा थाने में महिला की गुमशुदगी की सूचना देते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर महिला की खोजबीन शुरू कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, गांव में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है।
परिजन प्रशासन से जल्द से जल्द दुर्गावती को सकुशल वापस लाने की मांग कर रहे हैं।
उक्त महिला किसी सज्जन को मिले तो निम्न नंबर पर या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। 3669391053
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)
जनपद महाराजगंज से जुड़ने तथा खबर प्रकाशित कराने/विज्ञापन हेतु 8881010191 पर व्हाट्सएप करें।