सहारनपुर सीओ रुचि गुप्ता ने एक दिल को छू लेने वाली मदद की उन्होंने देहरादून पंचकूला नेशनल हाईवे पर एक कार सवार बुजुर्ग व्यक्ति की मदद की बुजुर्ग व्यक्ति बिहारीगढ़ से सरसावा की ओर जा रहे थे, लेकिन कोलकी फ्लाईओवर पर उनकी कार का टायर पंचर हो गया वह जंगल में घंटों से परेशान थे
कावड़ यात्रा के चलते सीओ रुचि गुप्ता देहरादून पंचकूला नेशनल हाईवे पर चैकिंग के लिए निकलीं थीं जब उन्होंने जंगल में बुजुर्ग व्यक्ति की कार खड़ी देखी, तो उन्होंने अपने फोर्स के साथ रुककर बुजुर्ग व्यक्ति से बात की बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी समस्या बताते हुए परेशानी जाहिर की
सीओ रुचि गुप्ता ने बुजुर्ग व्यक्ति की कार की स्टेपनी बदली और उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया बुजुर्ग व्यक्ति ने सीओ को आशीर्वाद देते हुए धन्यवाद किया इस मदद के लिए बुजुर्ग व्यक्ति ने सीओ रुचि गुप्ता की प्रशंसा की
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़