श्री विजयनगर। श्री बाबा रामदेव सेवा समिति, श्री विजयनगर के तत्वावधान में बाबा रामदेव जी की संगीतीयमय संपूर्ण अमृत कथा का आयोजन 12 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। कथा का आयोजन डाडा पम्माराम जी मेला प्रांगण, श्री विजयनगर में होगा।कार्यक्रम की शुरुआत 12 अगस्त बुधवार को प्रातः 9:15 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद 12 से 18 अगस्त तक प्रतिदिन सायं 3 बजे से 7 बजे तक बाबा रामदेव जी की अमृत कथा का वाचन किया जाएगा।कथा वाचक श्री परीक्षित जी (अबोहर) होंगे, जो ब्रह्मलीन श्री कुलदीप जी साहब के शिष्य हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में पहुंचकर बाबा रामदेव जी की अमृत कथा का श्रवण करने का आह्वान किया है।कार्यक्रम के समापन के बाद 19 अगस्त बुधवार को प्रातः 11:15 बजे लंगर का आयोजन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से लंगर के लिए आटा, दाल, घी, दूध सहित अन्य सामग्री अधिक से अधिक मात्रा में देकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।आयोजक: समस्त भक्तजन, बाबा रामदेव सेवा समिति, श्री विजयनगर।
श्रीगंगानगर मनीष दाधीच जिला ब्यूरो चीफ