बाड़मेर में आज से बारिश का यलो अलर्ट:बादलों-सूरज के बीच लुकाछिपी, उसम से लोग परेशान, दिन-रात के तापमान 13 डिग्री का अंतर
आसमान में छाए बादल, धूप व छांव के बीच लुकाछिपी
बाड़मेर में सावन की शुरुआत के साथ ही मानसून की बारिश शुरू हो गई है जिले में अब तक 108 एमएम बारिश हुई है रविवार को सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही हो रही है सूरज की किरण भी तेज निकली है इससे उमस भी बढ़ी है शनिवार को अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया मौसम विभाग ने आज से 16 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है इससे बारिश होने की संभावना है
दरअसल, शुक्रवार को सावन की शुरुआत के साथ-साथ तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई अंधड़ से शिव इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है नागड़दा स्कूल की पोल गिर गई वहीं निंबासर से साजितड़ा नागड़दा जाने वाली लाइट लाइन के बिजली पोल और ट्रांसफॉर्मर गिर गए इससे ग्रामीण इलाकों में बीते दो दिनों से लाइटें गुल है शनिवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही रही। साथ ही उमस ने लोगों के पसीने छुटा दिए
शुक्रवार को आए अंधड़ से शिव के नागड़दा इलाके में ट्रांसफर व लाइट पोल गिर गए
शुक्रवार को आए अंधड़ से शिव के नागड़दा इलाके में ट्रांसफर व लाइट पोल गिर गए
रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही हो रही है इससे सूरज व बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है आज भी उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है इधर किसानों ने बारिश के बाद खेतों में बुवाई शुरू कर दी है हालांकि जिले के कई इलाकों में आज भी किसान बारिश का इंतजार कर रहे है जिले में इस बार जून माह में बारिश बहुत कम हुई है अब मौसम बदलने के साथ ही सवान में बारिश की शुरूआत हुई है अब तक 108 एमएम बारिश हुई है
मौसम विभाग ने आज से 16 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है अनुमान है कि आगामी चार दिन बारिश होगी