दुद्धी में वृहद रोजगार मेला आयोजित, 325 अभ्यर्थियों का चयन
दुद्धी सोनभद्र ।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी में विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस मेले में 9 कंपनियों ने भाग लिया और 745 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा 325 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इनमें से कुछ अभ्यर्थियों का चयन उच्च वेतन वाली नौकरियों के लिए किया गया। कु० शिप्रा सोनी, कु० मिरन साजिया और कु० ज्योति गुप्ता का चयन नन्डी फाउण्डेशन ट्रेनर हेतु किया गया, जिसमें उन्हें प्रतिमाह 35,000 रुपये का वेतन मिलेगा।
रोजगार मेले का शुभारंभ नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया ।
मेले में भाग लेने वाली कंपनियों में जीएमआर स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन प्रा० लि०,भारत वायर रोप्स लिमिटेड,न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, सीएलआर सर्विस,मारुति सुजुकी , एससीएन गारमेंट्स,रॉयल क्लासिक चेन्नई,हिंडालको और लोरियल फाउंडेशन शामिल थीं।
इस अवसर पर नगरपंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन मनोज सिंह बबलु पूर्व मण्डल अध्यक्ष (भाजपा), नोडल प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल, नकटू-बीजपुर के प्रधानाचार्य गोपाल दास ,प्लेसमेन्ट ऑफिसर संजय कुमार श्रीवास्तव और प्लेसमेन्ट इंचार्ज विनोद यादव के अलावा आई टी आई के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह