केशव साहू जिला राजनादगांव
गया ऐसा नहीं है, कि इसके लिए प्रशासन को पहले चेताया नहीं गया हो ,प्रशासन को कई बार चेताने के बाद भी जब प्रशासन ने इस और ध्यान नहीं दिया तब मजबूर होकर कांग्रेस पार्टी को उक्त मार्ग के मरम्मत और नवीन निर्माण के लिए विरोध प्रदर्शन में चक्का जाम करना पड़ा और आज यह स्थिति साफ हुई है ,की बरसात के बाद खैरागढ़ से डोंगरगढ़ तक मुख्य मार्ग और खैरागढ़ से ढारा तक करेला – भंडारपुर मार्ग दोनों मार्ग का नवीन निर्माण बरसात के बाद कर दिया जाएगा और अभी तात्कालिक व्यवस्था के लिए एक सप्ताह के अंदर दोनों मार्ग के जो गड्ढे हैं उन्हें भर दिए जाएंगे, उनका मरम्मत कर दिया जाएगा और यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो कांग्रेस आज जो आंदोलन कर रही है उससे अधिक उग्र आंदोलन आगे करेगी।
उक्त आंदोलन हमारी क्षेत्र की दबंग विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुड़ीपार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू के साथ मुड़ीपार ब्लॉक के समस्त कार्यकर्ता डोंगरगढ़ ग्रामीण के समस्त कार्यकर्ता और डोंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष विजयराज सिंह के साथ शिशुपाल भारती, प्रकाश महानदी, के विनायक राव, दिनेश साखरे, नरेश करसे दुलीचंद बडोले ,गणपत रजक, कृष्णा लिल्हारे, गजेंद्र साहू, रूपेश मसीह ,राकेश टंडन, प्रकाश शर्मा, बबलू खोब्रागड़े ,मनोज सहारे, कैलाश मेश्राम एवं भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।