जनपद स्तर पर वन ट्रिलियन डॉलर योजना के अन्तर्गत किये जा रहे प्रयासों की नियमित समीक्षा तथा राज्य स्तर अथवा भारत सरकार को प्रेषित किये जाने वाले आँकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने हेतु गठित “जिला ओ०टी०डी० सेल” की प्रथम समीक्षा बैठक नवीन सभागार, एन0आई0सी0 कलक्ट्रेट में आयोजित की गई। जनपद एटा की प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक क्षेत्र से सम्बन्धित इंडीकेटर्स तथा जिला घरेलू उत्पाद में विभिन्न विभागों के योगदान को रेखांकित किया गया